बुधवार को मेला क्षेत्र पहुंचे मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र व उप पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज ने तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों व पंडा समाज के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में निकास द्वार से दर्शन नहीं कराया जाए। पुलिस अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि वाहन निर्धारित स्थल पर लगे बैरियर के आगे नहीं जाएंगे।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि एसडीआरएफ की दो टीम एवं क्यूआरटी टीम बुलाई गई है। इसके अतिरिक्त दो हाई स्पेशल ड्रोन कैमरा मुंबई से मंगाए गए हैं। गुरुवार को पुलिस नगर ने रोडवेज परिसर में कैमरा का ट्रायल भी किया। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।