उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में नगर के बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक में चल रहे मतगणना के दौरान कोरोना जांच कराने के बाद एक एजेंट अंदर प्रवेश कर गया। इसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने किसी तरह उसे अंदर से बाहर निकाला। बाहर निकालने वाले पुलिसकर्मी ने भी अपनी जांच कराई। वहीं मतगणना स्थल लर भी एजेंट आपस में भीड़ गए।
जानकारी केे अनुसार, नगर के बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक में सुबह मतगणना शुरू हुई। मतगणना स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड जांच केंद्र बनाया गया है, जहां पर मतगणना स्थल के अंदर जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। दोपहर तक 40 लोगों की जांच की गई थी। जिसमें दो लोग पॉजिटिव मिले थे।
दोपहर 12 बजे एक युवक जांच कराने के बाद अंदर मतगणना स्थल में चला गया। इस दौरान उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर हड़कंप मच गया। पुलिस लाउडस्पीकर से अनाउंस करके युवक को बाहर आने के लिए कहती रही, पर युवक नहीं आया। किसी तरह पुलिस अंदर जाकर उसे खोज कर बाहर ले आई। उसे बाहर लेकर आने वाले मंडी चौकी प्रभारी ने भी अपनी जांच कराई।