मिर्जापुर में नितिन गडकरी और सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन लाख करोड़ से ज्यादा का काम यूपी में हुआ है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का साथ दें। अगले पांच साल में और पांच लाख करोड़ से ज्यादा का काम प्रदेश में करके दिखाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने की। अनुप्रिया पटेल वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री व सभी विधायक कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में चार राजमार्गों के साथ ही 94 योजनाओं का शिलान्यास हुआ।
नितिन गंडकरी ने कहा कि जब में जल संसाधन मंत्री था तो ये मेरा सौभाग्य रहा कि बड़ा काम हुआ। पहली बार लोग कुंभ में गंगा का पानी पी रहे थे, जब मैंने कहा कि गंगा में जहाज चलेगा तो लोग हंस रहे थे। वाराणसी से हल्दिया तक जल मार्ग बन गया। अब वाराणसी से प्रयागराज तक जलमार्ग भी जल्द शुरू होगा।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मिर्जापुर में रिवरपोर्ट बनाने को मंजूरी दी है। दिल्ली से उड़ा जहाज यहां जलयान पर उतरेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी रिवर पोर्ट से ही जहाज से उड़ान भरेंगे। जब मैं यहां हाइवे पर उतरा तो मुझे बहुत अच्छा लगा।
उन्होंने जनता को आगाह किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिना प्रदेश में कोई काम पूरा नहीं होगा। आप भाजपा की डहल इंजन सरकार का साथ दो तो मैं आपको आठ लाख करोड़ लाख का काम दूंगा। मैं जो बात करता हूं, डंके की चोट पर करता हूं। मेरे मंत्रालय में पैसे की कोई कमी नहीं है। स्वाभिमान से काम करेंगे। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलेंगे। गरीबी और भुखमरी खत्म होगी। सीएम योगी ने इस कार्यकाल में अस्पतालों और स्कूलों की तस्वीर बदल दी है। इनके नेतृत्व में राज्य में सुशासन की स्थापना हुई है।
पढ़ेंः यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी बोले- वंशवाद और परिवारवाद करने वालों ने यूपी को कर रखा था बदहाल
मिर्जापुर में नितिन गडकरी और सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी आत्मा है। सुशासन और विकास हमारा लक्ष्य है। यूपी में गुंडाराज की बात होगी तो कार्रवाई की भी बात होगी। रोड ठीक नहीं बनी तो बुलडोजर के नीचे जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर के लिए भूमिपूजन देखा तो आखों में आंसू थे। सोच रहे था कि अब जाकर सपना पूरा हो रहा है। मोदी- योगी के नेतृत्व में रामराज्य स्थापित हो रहा है। भय-भूख-भ्रष्टाचार खत्म होगा यही हमारा लक्ष्य है।
चार प्रमुख राजमार्गों में डगमगपुर-लालगंज खंड का फोर लेन का निर्माण, लालगंज -हनुमना खंड फोर लेन निर्माण, प्रयागराज- मिर्जापुर मार्ग का चौड़ीकरण, रामपुर- बैढ़न मार्ग का चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। सभी योजनाओं पर क्रमशः 1494 करोड़, एनएच-7 पर 48 किलोमीटर लंबाई के सड़क निर्माण पर एनएच-7 पर ही 43 किलोमीटर निर्माण पर 1285 करोड़, एनएच-76ई पर 37 किलोमीटर पर खर्च 219 करोड़ और एनएच 135ई पर 18 किलोमीटर निर्माण पर खर्च 39 करोड़ रुपये आया।