मिर्जापुर में 73 हजार से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा
मिर्जापुर जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 73 हजार चार सौ 46 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। इनमें हाईस्कूल के 42 हजार चार सौ 52 तथा इंटरमीडिएट में 30 हजार नौ सौ 94 परीक्षार्थी थे। ये संख्या वर्ष 2019 की संख्या 76 हजार दो सौ 87 से तीन हजार आठ सौ 41 कम है। परीक्षा केंद्रों की संख्या में कोई अंतर नहीं रहा। वर्ष 2019 में भी एक सौ 10 परीक्षा केंद्र थे और इस बार वर्ष 2020 में भी एक सौ 10 ही परीक्षा केंद्र थे।
जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने कहा कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम 27 जून को घोषित किया जाएगा। विभाग की पूरी तैयारी है। परीक्षाफल निर्धारित समय पर घोषित किया जाएगा।
अभिभावकों के लिए सुझाव
- बच्चों के साथ संवाद बनाएं, बेवजह कमेंट न करें।
- दूसरे बच्चों से तुलना न करें, दूसरों के सामने नीचा न दिखाएं।
- रिजल्ट पर बहुत चर्चा की बजाय भविष्य की प्लानिंग करें।