फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं और 12वीं के बाद करियर या पढ़ाई को लेकर है कोई सवाल तो आपको वेबिनार के जरिए एक्सपर्ट देंगे जवाब

Fri, 26 Jun 2020 10:29 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं और 12वीं के परिणामों को ज्यादातर बोर्ड घोषित कर चुके हैं और जिन बोर्ड के रिजल्ट बाकी भी हैं वे भी जल्द से जल्द जारी करने वाले हैं। अब ऐसे में विद्यार्थियों के मन में एक सवाल उठना लाजमी हैं कि इसके आगे क्या किया जाए। एक और 10वीं के विद्यार्थियों के मन में यह प्रश्न उठता ही होगा, कि 11वीं -12वीं में कौन विषय लें जो भविष्य के लिए भी अच्छा हो। वहीं 12वीं के छात्रों के लिए भी एक चैलेंज ही होता है कि कौन से कोर्स में दाखिला ले जिससे करियर को शिखर पर ले जाया जाए।

विज्ञापन


गणित से 12वीं पास होने वाले विद्यार्थियों के लिए जहां इंजीनियरिंग, आईआईटी, बीएससी जैसे विकल्प हैं वहीं 12वीं बायोलॉजी से पास होने वाले छात्रों के पास भी एमबीबीएस जैसे बहुत से विकल्प हैं। इसके साथ ही 12वीं पास के लिए बहुत सी सरकारी नौकरियों के विकल्प भी हैं। प्रत्येक साल एसएससी एमटीएस और सीएचएसएल जैसी परीक्षाओं का आयोजन करती हैं। समय-समय पर रेलवे, डाक विभाग और पुलिस विभाग में भी नौकरी के मौके निकते ही रहते हैं। इसके अतरिक्त और भी बहुत से विकल्प मौजूद हैं।

अपने करियर और पढ़ाई की के सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला एक वेबिनार का आयोजन कर रहा है। इस वेबिनार में आपके सवालों के जवाब देने के लिए हमारे चार पैनलिस्ट होंगे। इस वेबिनार में पैनलिस्ट आपके करियर और पढ़ाई से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। यह वेबिनार आज 26 जून शाम को पांच बजे आयोजित किया जाएगा। वेबिनार का आयोजन जूम एप के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही आप इसे फेसबुक और यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं।
विज्ञापन


अगर आपके मन में भी हैं करियर या पढ़ाई से जुड़े कोई भी सवाल तो आप auevents.in/webinar वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या फिर 08039982032 नंबर पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से मुफ्त है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें