मिर्जापुर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार की रात और रविवार को दिनभर रुक-रुक बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के चलते शहर से जुड़ी ग्रामीण सड़कें कीचड़ से सनी रहीं।
बारिश के चलते बढ़ी ठंड से सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। दिन चढ़ने तक लोग घर के बाहर निकलने के बजाय रजाई या फिर अलाव के सामनें बैठे नजर आए। सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से लोग बेहाल रहे। रेलवे व बस स्टेशनों के साथ ही चौराहों और तिराहों पर अलाव की समुचित प्रबंध न होने से यात्री सहित राहगीर कांपते दिखे। शहर से जुड़े कनौराघाट-रमईपट्टी, वीरशाहपुर-सखौरा साहित धौरुपुर-पांडेयपुर के अलावा रीवां-मिर्जापुर मार्ग से जुड़े ईटवा-टांडाफाल मार्ग, भुजवा चौकी से डीआईजी कार्यालय मार्ग के अलावा अन्य रास्ते कीचड़ से सने रहे। जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। सड़कों पर बढ़ी फिसलने के चलते कई बाइक सवार गिरकर चुटहिल हुए। जिगना: सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते शीतलहर से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। चट्टी, चौराहों तथा बाजारों में सन्नाटा सा छाया रहा। बाजारों आदि में काफी कम संख्या में ही लोग दिखाई दिए। वर्षा व ठंड के कारण सबसे ज्यादा परेशानी मवेशियों को हुई। हलिया: क्षेत्र में हुई बारिश से पशु पालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शेरवां, मौसम का मिजाज बदलने के बाद इलाके में दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड में इजाफा हो गया है। दिनभर धूप नहीं हुई। धूप नहीं निकलने से आम जन मानस सहित पशु पक्षी ठिठुरते रहे। इनसेट