फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमटी से टकराया अनियंत्रित ट्रैक्टर, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के हलिया-लालगंज मार्ग पर बरी गांव के पास शुक्रवार देर रात ईंट लादकर बरुआ जा रहा ट्रैक्टर ट्राली आर्यावर्त बैंक के सामने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमटी में जा टकराया। इस हादसे में ट्रैक्टर लदी ईट बिखर गई और गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार व गुमटी के पास सो रहे लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी मदन सेठ अपने ट्रैक्टर ट्राली पर ईंट लादकर बरुआ गांव जा रहे थे। बरी गांव स्थित आर्यावर्त बैंक के सामने पहुंचे थे कि चालक को नींद आने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित रमाकांत विश्वकर्मा की गुमटी से टकरा गई। इससे ईंट लदी ट्राली पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक मदन सेठ (50) और बगल में बैठे श्रमिक राजन कोल (35) निवासी बरुआ बाल बाल बच गए। ट्रैक्टर के टक्कर से गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग था कि गुमटी के बगल में ही टिनशेड के नीचे सो रहे दुकानदार हलिया निवासी विक्कू तिवारी व सोठिया गांव निवासी संजय सिंह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक व श्रमिक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें