फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंढम फाल में नहाते समय दो सैलानी बहे

Mon, 03 Aug 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित विंढमफाल में अचानक पानी बढ़ने से रविवार की दोपहर बाद नहाते समय दो सैलानी बह गए। इससे हड़कंप मच गया। लोग  ऊंचे स्थान पर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


संयोग था कि कुछ देर बाद दोनों सैलानी कुछ दूर पर सही सलामत मिल गए। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर पहुंचे सीओ ट्रैफिक ने सैलानियों को गहरे पानी में न जाने की हिदायत दी।

 मौसम का मिजाज खुशनुमा होने पर रविवार को हजारों सैलानी जनपद के विंढमफाल, टांडाफाल, खजुरी बंधा, खड़ंजा, लखनिया दरी, सिद्घनाथ की दरी समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर सपरिवार पिकनिक मनाने पहुंचे।
विज्ञापन


विंढमफाल में कुछ सैलानी बाटी-चोखा बना रहे थे, जबकि कुछ लोग फाल में स्नान कर रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक पानी का बहाव तेज होने से नहा रहे दो सैलानी बह गए।

इसकी खबर लगते ही सैलानियों में अफरा-तफरी मच गयी। 

सैलानी ऊंचे स्थानों पर भागने लगे। जानकारी होते ही सीओ यातायात राजनाथ वर्मा पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। देर शाम देहात थानाध्यक्ष अविनाश सिंह, बरकछा चौकी प्रभारी दिनेश यादव फोर्स के साथ पहुंचे।

इसी दौरान पता चला कि बहे युवक पर्यटन स्थल से कुछ दूर सही सलामत हैं।

 इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। सैलानियों ने कहा कि पर्यटन स्थल पर दो वाहन स्टैंड लगाकर जिला पंचायत वाहन मालिकों से लाखों रुपये वसूलता है लेकिन पर्यटन स्थल की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन


लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से पर्यटन स्थल पर  खतरे वाले स्थान पर बोर्ड लगवाने तथा बैरिकेडिंग कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें