फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों पर उमड़ेगा शिव भक्तों का रेला

Mon, 03 Aug 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह के प्रथम सोमवार को जनपद के सभी शिव मंदिरों में शिवभक्त बड़े ही श्रद्घाभाव से पूजन-अर्चन करेंगे, जिसको देखते हुुए सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


मंदिरों की रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का कार्य भी पूरा हो गया है। वर्तमान में शिव मंदिरों की रंग-बिरंगे झालरों से की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही है।

मंदिरों के बाहर फल-फूल व पूजन सामग्रियों की दुकानें भी सज गई हैं, वहीं कई मंदिरों पर बैरिकेडिंग भी कर दी गई है।
सावन माह के शुरू होते ही शिव भक्तों में बाबा भोलेनाथ की आराधना करने की जिज्ञासा बढ़ गई है।

 पहले सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक, रूद्राभिषेक एवं विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन का दौर भी आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक अनवरत चलेगा।
विज्ञापन


नगर सहित जनपद के ग्रामीण अंचलों में स्थित शिव मंदिरों में सावन माह के प्रथम सोमवार के मद्देनजर सभी तैयारियों को भी पूरा कर लिया गया है।

विंध्याचल के शिवपुर स्थित श्री रामेश्वरम  मंदिर और विंध्यधाम परिसर में स्थित श्री पंचमुखी महादेव जी के मंदिर की सजावट देखते ही बन रही है। 

नगर क्षेत्र में स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर सहित श्री ताड़केश्वर महादेव, श्री आनंदेश्वर महादेव, बाबा बूढ़ेनाथ, श्री नागेश्वर  महादेव, श्री टाटेश्वर महादेव, प्राचीन श्री पंचमुखी महादेव सहित अन्य कई शिव मंदिरों में   सोमवार की भोर से पूजन-अर्चन सहित जलाभिषेक और रूद्राभिषेक का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।               

 शिव मंदिरों में दर्शन पूजन के  लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग रास्ते भी बनाए गए हैं, जिससे दर्शन-पूजन करने में व्रती नर-नारियों को असुविधा  का सामना न करना पड़े।   
विज्ञापन


शिवालयों पर उमड़नेे वाली शिवभक्तों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें