फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अखिलेश की सभा में जिले की हर विस क्षेत्र से दो हजार कार्यकर्ता जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 31 अक्तूबर को वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के संजोई स्थित अकेलवा में प्रस्तावित जनसभा में जिले की हर विस क्षेत्र से दो हजार कार्यकर्ता जाएंगे।
विज्ञापन

सभा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जनसभा में भीड़ जुटाने, विधानसभा क्षेत्रवार जिम्मेदारियां तय करने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनसभा में मिर्जापुर से 10 हजार से ज्यादा लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा है।
हर विधानसभा क्षेत्र से करीब दो हजार कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना है। इसके लिए विधानसभा स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। सेक्टर, जोन और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि बैठक में जनसभा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। तैयारियों के लिए विचार-विमर्श हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें