फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की चार बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। दुर्जनीपुर मोड़ के पास से सोमवार की रात पुलिस ने चोरी की बाइक सहित दो चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की। इसके बाद चोरों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसआई कविंद्र यादव से सोमवार की रात को गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की पल्सर बाइक दो चोर बचने जा रहे हैं। जिस पर एसआई ने सहकर्मियों के साथ मुखबिर के द्वारा बताए गए स्थान पर दुर्जनीपुर मोड़ के पास पहंचकर चेकिंग की। पल्सर सवार दो लोगों को रोककर बाइक के कागजात मांगे। लेकिन चोर दिखा नहीं पाए। इसपर पुलिस ने पकड़े गए दोनों चोरों मध्यप्रदेश के हनुमाना थाना क्षेत्र के नाउन गांव निवासी सूर्यप्रकाश पांडेय व दुबगंवा निवासी प्रमोद साकेत से कड़ाई से पूछताछ की। जिस पर चोरों ने बाइक को हलिया कस्बा नहर से चोरी करने की बात बताई। पुलिस ने दोनों चोरों की निशानदेही पर चोरी की तीन और बाइक को बरामद करते हुए दोनों को थाने आई। और चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें