फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से दो छात्रों की मौत: बारिश की वजह से पेड़ के नीचे खड़े थे, स्कूल से लौटने के दौरान हादसा

Fri, 02 Sep 2022 06:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले में बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत हो गई। स्कूल से घर लौटने के दौरान बारिश से बचने के लिए दोनों महुआ के पेड़ के नीचे खड़े थे। 
विज्ञापन
मिर्जापुर में बिजली की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले में मगरदा कला गांव में शुक्रवार दोपहर को स्कूल से घर लौटते समय बारिश होने के दौरान पेड़ के नीचे खड़े चार छात्र बिजली की चपेट में आ गए। परिजन सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन


मगरदा कला गांव निवासी अरुण कुमार गोंड (16) पुत्र राजेश गोंड और रोहित उर्फ मोहित यादव (17) पुत्र सुभाष यादव जेएसएस पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। रोहित कक्षा नौ का छात्र था। दोनों शुक्रवार को दोपहर में स्कूल से घर लौट रहे थे। रास्ते में बारिश होने लगी। इस पर दोनों महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उनके साथ स्कूल से लौट रहे आर्यन व लवकुश भी पेड़ के नीचे आकर खड़े हो गए।

इसी दौरान अचानक गिरी बिजली की चपेट में चारों बच्चे आ गए। इसमें अरुण और रोहित गंभीर रूप से झुलस गए। दूर मौजूद अन्य बच्चों ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन चारों बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल ले गए। जहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। यहां से रोहित को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

वहां पहुंचने पर रोहित को भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आर्यन और लवकुश मामूली रूप से झुलसे हैं। रोहित माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहनें हैं।
विज्ञापन

उसके पिता हरियाणा में कार्य करते हैं। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मगरदा कला गांव में स्कूल से लौट रहे चार बच्चे बिजली की चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौत हो गई। दो की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें