फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को बैजू बाबा पेट्रोल पंप के पास से बोलेरो में गांजा लेकर जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने तस्करों के पास से सात लाख का 62 किलो गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन

मुखबिर से सूचना पर थानाध्यक्ष अहरौरा संजय बैजू बाबा पेट्रोल पंप के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे। सोनभद्र की तरफ से आ रही सफेद बोलेरो को देखकर रुकने का इशारा किया तो चालक वाहन लेकर भगाने लगा। पुलिस ने पीछा कर बोलेरो सवार तस्करों को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम माधव भोई निवासी लीमपाड़ा पोस्ट मारलाड थाना टीटलागढ़ जिला बलांगीर उड़ीसा व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम बबलू महानन्द निवासी लोदीपाड़ा पोस्ट मारलाड थाना टीटलागढ़ सींधेकलां जिला बलांगीर उड़ीसा बताया। गांजा की खेप वाहन की छत के नीचे नट बोल्ट से कस कर बाक्स में रखी गई थी। बताया कि उड़ीसा से गांजा लेकर वाराणसी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें