मिर्जापुर। जिले में पिछले 21 दिनों से लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को 43 संक्रमित मिले । 21 दिनों में मिले है 585 संक्रमित मिले। शुक्रवार को 41 लोगों के स्वस्थ होने पर उनका डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में एक्टिव केस 244 हैं।
जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11,674 है। बृहस्पतिवार को 41 के डिस्चार्ज होने पर अब तक 11,312 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक 118 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 244 हैं। सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 2762 की रिपोर्ट आई । इसमें 36 संक्रमित मिले। सात संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। शुक्रवार को जो संक्रमित मिले उसमें 28 पुरुष और 15 महिलाएं हैं। जिले में अब तक 11,62,615 का सैंपल लिया जा चुका है। 1161483 की रिपोर्ट आई है। 1132 की रिपोर्ट आनी बाकी है।