फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में व पेड़ पर फंदे से लटककर दो लोगों ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/जमालपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज बेनी प्रसाद की गली में बृृहस्पतिवार की रात को एक युवक ने कमरे के अंदर गाडर पर लगे हुुक पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। दूसरी घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के मठना गांव की है। बृहस्पतिवार की रात को गांव निवासी व्यक्ति ने घर के सामने बबूल के पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज बेनी प्रसाद की गली निवासी मानिकचन्द विश्वकर्मा (35) प्लंबर था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी हुई थी। उसे तीन वर्ष की एक पुत्री है। पत्नी भटवा पोखरी स्थित मायके गई थी। उसके भाई भी रात के समय घर पर नहीं थे। इस दौरान उसने किसी कारणवश कमरे के अंदर गाडर पर पंखा लटकाने के लिए लगे हुक के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। रात को साढ़े 10 बजे के करीब परिजन घर पर आए तो देखा दरवाजा बंद है। धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। दरवाजा खुलने पर फंदे से शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी और पुत्री का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया है।
दूसरी घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के मठना गांव की है। गांव निवासी ज्ञानधर पटेल उर्फ सुनील पटेल (40) पुत्र हीरालाल पटेल का शव व बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आंवला के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ज्ञानधर पटेल उर्फ सुनील पटेल किसी बात को लेकर बृहस्पतिवार की देर रात पत्नी और बच्चो के सोने के बाद घर के 50 मीटर पश्चिम तरफ कुंआ के पास आवला के पेड़ पर नायलान की रस्सी के सहारे फंदे पर झूलकर जान दे दी दिया। रात में पत्नी की नींद खुलने पर पति के न दिखाई देने पर खोजने के लिए बाहर निकली। खोजबीन के दौरान उसने बाहर आंवला के पेड़ पर फंदे पर लटा देख कर शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की मौत से पत्नी सुषमा व पुत्र अंशू व आकाश का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक का मठना चट्टी पर डीजल की दुकान थी। और जेसीबी मशीन था। पुलिस के मुताबिक काफी समय से बीमार होने के कारण वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें