फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: उप सचिव पुस्तकालय पद के दो नामांकन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर नामांकन के बाद मंगलवार को जांच की गई। इसमें उप सचिव पुस्तकालय पद के दो नामांकन निरस्त कर दिए गए। बाकी नामांकन पत्र वैध पाए गए। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होना तय हो गया है।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सदस्य कमला प्रसाद श्रीवास्वत, यशवंत सिंह, गुरुदत्त सिंह, आद्या प्रसाद सिंह की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें उप सचिव पुस्तकालय पद के लिए दाखिल आलोक कुमार तिलक व अंकुर सिंह का नामांकन निरस्त कर दिया गया। अन्य पदों पर सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। कोषाध्यक्ष, उप सचिव पुस्तकालय, सदस्य कार्यकारिणी के दो पद रिक्त होने के कारण एल्डर्स कमेटी ने निर्णय लिया कि 18 दिसंबर को नामांकन पत्रों का वितरण व दाखिला होगा। निर्णय उसी दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें