फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों ने गंवाई जान, मचा कोहराम

Tue, 07 Sep 2021 12:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर में ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की जान गई है। वह कहीं से घर लौट रहे थे, तो भदौहा गांव के पास तीनों ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए।
विज्ञापन
हादसे में तीन दोस्तों की गई जान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के भदौहा गांव के समीप सोमवार की शाम छह बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि काफी दूर तक घिसट जाने के कारण बाइक में आग लग गई।

विज्ञापन


लालपुर नौडिहवा गांव निवासी चंदन कपूर(27) के साथ बृजेश कुमार(25) और सर्वेश(22) दोनों निवासी राजापुर किसी काम से बाइक से मड़िहान बाजार गए थे। शाम को घर लौटते समय सोनभद्र मार्ग पर भदौहा गांव के समीप तीनों ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। जबकि बाइक, ट्रक में फंसकर घसीटती चली गई।

इस कारण बाइक में आग लग गई। हालांकि चालक ट्रक लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों को सीएचसी मड़िहान पहुंचाया। वहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सर्वेश को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे के कारण कुछ देर तक आवागमन बंद हो गया। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर बाइक की आग बुझाई। बाइक सवार तीनों दोस्तों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें