फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के धक्के से दो बालकों की मौत : घर में चल रही थी गोवर्धन पूजा की तैयारी, भाई का इंतजार कर रही थीं बहनें

Sat, 02 Nov 2024 03:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News : ट्रेन से बालकों की मौत की सूचना मिलते ही अदलहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घरवालों को इसकी जानकारी देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालकों के घर में गोवर्धन पूजा की तैयारी चल रही थी। वे अपनी बहनों और अन्य महिलाओं के लिए गूंग, भटकटैया लेने रेलवे लाइन किनारे गए थे। 
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के पुरब करहट ग्राम के सामने शनिवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से दो बालकों की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


चौकी इंचार्ज नरायनपुर जयदीप सिंह ने बताया कि बरईपुर ग्राम निवासी राम आशीष (10) पुत्र काशी वियार कक्षा चार में पढ़ता था। गांव का ही सत्यम सोनकर (8) पुत्र हीरा लाल कक्षा दो पढ़ता था। दोनों गोवर्धन पूजा के लिए गूंग, भटकटैया लेने रेलवे लाइन के पास गए थे।

इसी दौरान ट्रेन के चपेट में आने से दोनों बालकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक राम आशीष तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। तीन बहन हैं। मृतक सत्यम चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था। रेलवे द्वारा मिले मेमो के आधार पर सूचना मिलते ही नरायनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज जयदीप सिंह मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें