मिर्जापुर जिले में ड्रमंडगंज बाजार के रहने वाले दो बालक नहाते समय नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला गया। दोनों को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज बाजार निवासी दो बालक रविवार को नहाते समय सेवटी नदी में डूब गए। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पानी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन परिजन दोनों को इलाज के लिए कोरांव ले गए। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज बाजार निवासी लवकुश केसरी का 10 साल का बेटा रूद्र और आठ साल का लक्ष्य रविवार को सेवटी नदी में नहाते समय नदी के गहरे पानी में जाने से डूब गए। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में दोनों बच्चों को नदी के गहरे पानी से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।