फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन छात्राओं को ले जाने और बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज के विद्यालय जाने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुईं तीन किशोरियों के गुड़गांव से बरामद होने के बाद पुलिस ने इस मामले में जय प्रकाश और धीरज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों पर नाबालिगों को बहलाकर भगाने, मारपीट और बंधक बनाने का आरोप है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी तीनों छात्राएं में से एक हाईस्कूल और दो कक्षा नौ में पढ़ती हैं। शनिवार को वे एक साथ विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थीं। विद्यालय की छुट्टी के बाद जब वे घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें