फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Accident: ट्रक ने ट्रैक्टर- ट्रॉली को मारी टक्कर, किशोर समेत दो की मौत; 12 लोग घायल

Sat, 29 Nov 2025 12:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर- ट्रॉली में जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में किशोर समेत दो की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर- सोनभद्र मुख्य मार्ग पर भांवा बाजार के समीप शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर- ट्राली में पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में सवार चालक के साथ एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 12 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी पप्पू कोल अपनी भतीजी के पुत्र प्राप्ति पर सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के सोतील गांव में परिवार और रिश्तेदारों को ट्रैक्टर ट्राली से लेकर शुक्रवार की सुबह घर से निकले थे। वापसी के दौरान देर रात जैसे ही भांवा बाजार के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे सड़क किनारे ट्रैक्टर पलट गया। वहीं ट्राली में बैठे 12 लोग चोटिल हो गए।

बाजार वासियों की सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने 55 वर्षीय चालक शंकर कोल को मृत घोषित कर दिया। वहीं 15 वर्षीय संदीप की शनिवार की सुबह सात बजे के करीब इलाज के दौरान लोढ़ी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Good News: एनसीईआरटी के एप से कॅरिअर विकल्प चुनने में होगी आसानी, दिसंबर के पहले हफ्ते से छात्र करेंगे इंस्टॉल
विज्ञापन


राजगढ़ थाना अध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार मासूम के साथ चालक की मौत हो गई है। शव का पंचनामा कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें