फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से वृद्धा की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के पड़िरिया कला गांव मेें मवेशी को बचाने में वृद्धा करंट की चपेट में आ गई। करंट से वृद्धा और मवेशी की मौत हो गई। वृद्धा की मौत होने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग के लोगों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पड़रिया कला गांव निवासी धानी (65) पत्नी सागर धरकार शनिवार की सुबह मवेशी चराने गई थी। मवेशी चराते समय करंट की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम तो मचा ही है बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश भी व्याप्त है। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली का तार पोल से खींचकर गांव की तरफ ले जा रहे थे। कर्मचारी पोल से खिंचे हुए तार का बंडल बनाकर झाड़ी में रख दिए थे। उसी पोल से केबल तार खिंचा गया है। जिसमें सप्लाई चालू है। जिसके संपर्क में आने से नीचे रखे तार में करंट उतर रहा था। महिला सुबह अपने पशु को लेकर चराने के लिए ले जा रही थी। तभी एक पशु तार की चपेट में आकर तड़पने लगा। उसको बचने के लिए महिला दौड़कर पशु के पास पहुंची। जिससे दोनों करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें