फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलामी से मिलेगा किसानों को धान का उचित मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। धान का उचित मूल्य किसानों को मिल सके, इसके लिए शासन नीलामी कराएगा। धान की फसल बेचने वाले किसानों के सामने धान की नीलामी कराई जाएगी। इसमें विभिन्न क्रय संस्थाओं के साथ व्यापारी भी उपस्थित होंगे। इस नीलामी से किसानों को उनकी उपज का अधिक मूल्य भी प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन

सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल व ए ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1960 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। नीलामी का प्रावधान इसलिए लाया गया है क्योंकि यदि व्यापारी किसान का धान खरीदें तो किसान को नुकसान न हो। इसमें यह भी व्यवस्था की गई है कि यदि नीलामी का मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम रहता है तो उसे क्रय संस्थाओं द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही खरीदा जाएगा। अर्थात किसान का किसी भी प्रकार से अहित न हो। इसके साथ ही यह नीलामी दिन में दो बार होगी, पहली पाली में सुबह 11 बजे तथा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे। इसमें मंडी सचिव सहित सभी क्रय केंद्र प्रभारी उपस्थित होंगे। इसके साथ ही इस प्रक्रिया की पूरी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। हालांकि अब तक धान की खरीद के लिए पांच हजार एक सौ 75 किसानों ने पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण करा लिया है।
दो दिन बेच सकेंगे 50 क्विंटल से अधिक धान
मिर्जापुर। इस बार धान बेचने के लिए प्रति किसान प्रति दिन 50 क्विंटल की सीमा निर्धारित की गई है। हालांकि शुक्रवार व शनिवार को इसमें छूट दी गई है। इन दो दिन में किसान 50 क्विंटल से अधिक धान बेच सकेंगे। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने इस संबंध में पत्र जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को इस नियम का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त धान की खरीद कार्यक्रम के लिए कई प्रकार की समितियों का भी गठन किया गया है। इसमें किसान, अधिकारी व अन्य शामिल होंगे। किसान किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए इस समिति में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

लक्ष्य से अधिक हुई खेती
मिर्जापुर। इस बार जिले में खरीफ वर्ष 2021- 22 में धान आच्छादन का लक्ष्य 87 हजार एक सौ 18 हेक्टेयर रखा गया था। जिसमें लक्ष्य से अधिक 87 हजार दो सौ 45 हेक्टेयर का आच्छादन किया गया। बरसात अच्छी होने से धान की पैदावार भी लगभग डेढ़ गुना होने की संभावना जताई जा रही है। किसान भी अच्छी बारिश से धान की फसल के प्रति काफी आशान्वित हैं।
नीलामी की प्रक्रिया पहले से ही है। इस जिले में अनाज मंडी नहीं है। इसलिए धान की नीलामी नहीं होती थी लेकिन यदि व्यापारी खरीद करेंगे तो नीलामी होगी। - धनंजय सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें