फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 चौकी प्रभारी 37 उप निरीक्षकों को स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अजय कुुमार सिंह ने कानुन व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एक माह बाद पहली स्थानांतरण कार्रवाई करते हुए एक साथ 18 चौकी प्रभारी समेत 37 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है, पर अभी भी कई चौकी और थाने पर वर्षो से जमे प्रभारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

जिले में 46 पुलिस चौकी है। इसमें 18 चौकी प्रभारियों का पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरण कर दिया। उप निरीक्षक राजेश सिंह को फतहां से अहरौरा नगर चौकी, संजय कुमार यादव को अदलपुरा से पैड़ापुर, संजय सिंह को डबक से थाना चुनार , आलोक कुमार सिंह को शेरवां से फतहां चौकी, तेज बहादुर राय को विंध्याचल थाने से शेरवां चौकी, विमलेश सिंह को अहरौरा नगर से खैरा चौकी, श्यामजी यादव को पैड़ापुर चौकी से थाना जिगना, रामसिंहासन शर्मा को गैपुरा से सक्तेशगढ़, भारत भूषण सिंह को लालडिग्गी से गैपुरा चौकी, शाहिद खां को नटवां से थाना जिगना, रामनगीना यादव को दुबारकला से मतवार, संतोष कुुमार सिंह को बरकछा से चौकी अदलपुरा, अखिलेश पांडेय को थाना चुनार से चौकी शास्त्री पुल, अजीत कुमार श्रीवास्तव को सक्तेशगढ़ से बरकछा चौकी स्थानांतरित किया गया। एसआई लव सिंह को बरौधा से चौकी करनपुर, बालि मौर्या को थाना जिगना से बरौधा चौकी, अभिषेक कुमार सिंह को करनपुर से चौकी नटवां, शिव प्रकाश यादव को वासलीगंज से कोतवाली देहात, रविकांत मिश्रा को चौकी विंध्याचल धाम से वासलीगंज, आनंद कुमार सिंह को मतवार से दुबार कला, शंभूनाथ यादव को कोतवाली देहात से थाना कछवां, राजेश कुमार यादव को कोतवाली देहात से थाना हलिया, सरफराज अहमद को कोतवाली कटरा से थाना कछवां, रमेश राम को विंध्याचल से थाना कछवां, राजेंद्र प्रसाद यादव को कोतवाली देहात से विंध्याचल थाना, राजेंद्र प्रसाद ओझा को कोवताली कटरा से थाना कछवां, सुनील कुमार को विंध्याचल से जमालपुर, जितेंद्र कुुमार यादव को कोतवाली कटरा से थाना जमालपुर, उमाशंकर गिरि को जमालपुर से कोतवाली कटरा, इंद्रभूषण मिश्रा को जमालपुर से चौकी विंध्यधाम, ब्रह्रानंद यादव को थाना हलिया से कोतवाली देहात स्थानांतरित किया।
..................................
यातायात और अहरौरा प्रभारी का कब होगा स्थानांतरण
मिर्जापुर। जिले का पुलिस कप्तान बनने के बाद एसपी अजय कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए चौकी प्रभारियों का स्थानांतरण कर दिया, पर वर्षो से जमे थाना प्रभारियों का स्थानांतरण नहीं हो रहा है। इसमें यातायात प्रभारी और अहरौरा थानाध्यक्ष काफी समय से जमे है। पुलिस अधीक्षक बदल गए पर यातायात प्रभारी और अहरौरा थाने के प्रभारी में कोई बदलाव नहीं हुआ। यातायात प्रभारी की कई बार शिकायत की गई। जिसमें चालान को लेकर दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप था। इसके आलावा जिले की यातायात व्यवस्था भी पहले से बदतर हो गई है। इसके बाद भी यातायात प्रभारी पर किसी नए की तैनाती नहीं हो रही है। यही हाल अहरौरा थाने का है। कई इंस्पेक्टर के लाइन में होने के बाद भी एसआई को अहरौरा थाने का प्रभारी बनाया गया है। छह माह पूर्व अवैध कोयले के मामले में तात्कालीन सीओ नक्सल भानू प्रकाश ने अवैध कोयला लदी गाड़ियों को पकड़ा था। मामले में खानापूर्ति की गई थी। मामला तूल पकड़ा तो को सीओ का ही सर्किल बदल दी गई, थानेदार की तैनाती बरकरार रही। प्रश्न यही उठ रहा हे कि आखिर इन दोनों स्थानों पर कोई बदलाव क्यों नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें