मिर्जापुर। केबीपीजी कालेज में शुक्रवार को स्नातक प्रथम वर्ष कला एवं विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए योग्यता सूची जारी की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. भवभूति मिश्र ने बताया कि वरीयता सूची एवं कांउंसिलिंग की समय सारिणी महाविद्यालय के वेबसाइट केबीपीजीकालेजडाटएसीडाटइन पर अपलोड की गई है। साथ ही महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर भी लगाई गई है। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश 15 सितंबर से शुरू होगा। छात्र- छात्राओं से कहा गया है कि वे वरीयता सूची को देखकर उसके निर्देशों के अनुसार समय से व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रवेश करा लें।