मंडी निदेशक अंजनी कुमार सिंह ने रविवार को मंडी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान आवंटित दुकान छोड़कर फड़ पर बैठे दुकानदारों को देखकर मंडी निदेशक नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस के दुकान चमकाने वालों को तत्काल यहां से बाहर करें।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर साफ-सफाई, शौचालय आदि के संबंध में जानकारी ली। कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि सफाई ठेकेदार सुबह और शाम चार-चार सफाइकर्मियों को लगाकर प्रतिदिन सफाई कराए। निर्माण के कई महीने बाद भी सार्वजनिक शौचालय बंद मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को शौचालय को दस दिन के अंदर चालू कराने की हिदायत भी दी। मंडी निदेशक ने परिसर में बने सड़क की गुणवत्ता पर भी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान संभागीय उपनिदेशक प्रशासन डा. हिमांशु प्रसाद त्रिपाठी, मंडी समिति के सचिव व अन्य लोग मौजूद रहे।