फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। जमुई मार्ग पर भगौती देई गांव के पास शनिवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दो युवकों को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अहरौरा से जमुई की ओर शनिवार की रात एक ही बाइक पर सवार होकर तीन युवक चंदन कुमार (28) निवासी बरीजीवनपुर नरायनपुर, राजकुमार (31) निवासी दादों, सुनील प्रजापति (30) निवासी भरतपुर अदलहाट रिश्तेदारी में चुनार जा रहे थे। रास्ते में भगौती देई गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। हादसे के चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजवाया गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें