अचेत अवस्था में सिद्धार्थ बिंद भी मिला। किसी तरह उसको बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।