फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खेत पर कब्जे का विरोध करने पर पट्टीदारों ने लाठी-डंडे से पीटा, दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के हिनौती राजा गांव में खेत पर कब्जे का विरोध करने पर पट्टीदारों ने एक दंपती समेत परिवार के तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। गांव निवासी राम सिंह (25) का आरोप है कि दो दिन पहले आरोपी जमीन को जबरन जोतने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

घटना के कुछ देर बाद राम सिंह की बड़ी मां ऊषा देवी पति फूलचंद के साथ पशुओं को लेकर खेत पर पहुंचीं तो आरोपी उनके ऊपर भी हमला कर दिए। आरोप है कि उन्हें भी लाठी-डंडे से पीटा गया। किसी तरह पीड़ित वहां से जान बचाकर भागे। हमले में ऊषा देवी (48) और पति फूलचंद (50) को गंभीर चोटें आई हैं।
राम सिंह का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी घर पर आकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऊषा देवी ने रविवार को संतनगर थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने बताया कि जमीन विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों को चोट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें