फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बाइक सवार युवक समेत तीन की गई जान

विज्ञापन
भैंसोड़ बलाय पहाड़ के पास दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के रीवां-मिर्जापुर हाईवे पर भैंसोड़ बलाय पहाड़, देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव और अदलहाट क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ये दुर्घटनाएं बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को हुईं। अदलहाट में हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने वाहनों को आड़े तिरछे लगाकर बाइपास त्रिमुहानी पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज: रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम अज्ञात वाहन के धक्के से घायल बाइक सवार दो युवकों में से एक की मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र के लहुरियादह निवासी छोटेलाल कोल (40) पुत्र मुन्नीलाल कोल और राममुरारी (35) पुत्र दीनबंधु बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक से हनुमना बाजार से वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान भैंसोड़ गांव के पास बाइक सवार दोनों युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से ले जाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज में भर्ती कराया जहां से दोनों घायल युवकों को मंडलीय अस्पताल भेज दिया था। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात छोटेलाल कोल की मौत हो गई, गंभीर रूप से घायल राममुरारी का इलाज चल रहा है।
दूसरी दुर्घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव के पास हुई। देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा निवासी किसान दूधनाथ तिवारी (70) शुक्रवार की सुबह चार बजे टहलने निकले थे। वह घर से 500 मीटर दूर पहुंचे थे कि सड़क पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गए। दो घंटे तक दूधनाथ वहीं तड़पते रहे। सुबह छह बजे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

तीसरी दुर्घटना अदलहाट थाना क्षेत्र के बाईपास ढलान पर हुई। परसिया गांव निवासी पप्पू सिंह (35) अपने मामा जोखन सिंह के नरायनपुर स्थित कृष्णा स्वीट हाउस मिठाई की दुकान का संचालन करते थे। दोपहर 12 बजे दुकान के पीछे से निकलकर बाइपास के ढलान पर जाकर रेलिंग से सटकर लघुशंका कर रहे थे। इस बीच वाराणसी जा रही कोयला लदे बेकाबू ट्रक रेलिंग को तोड़ते हुए पप्पू सिंह को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पास ही खड़े दो मजदूरों का साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने अन्य वाहनों को आड़े तिरछे खड़ा कराकर बाइपास त्रिमोहानी पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष अदलहाट प्रमोद यादव ने समझा कर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। पप्पू सिंह को एक पुत्री आरुषि सिंह (7) और एक पुत्र शौर्य सिंह (छह) है। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। नरायनपुर पुलिस चालक को पकड़कर कोयला लदी ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें