सक्तेशगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर गांव के पास मंगलवार को दोपहर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी तथा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। जहां से तीनों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के नैपुरवा खोराडीह गांव निवासी 40 वर्षीय छोटू पाल अपनी पत्नी 37 वर्षीय आरती पाल तथा छह वर्षीय पुत्र आर्यन को बाइक पर बैठाकर चुनार रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में इंदिरा नगर गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में सवार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपती और पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी राजगढ़ भेजा गया। वहां डॉक्टर ने तीनों घायलों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। गया। घायल छोटू पाल की हालत गंभीर बताई जा रही है।