फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मिले संक्रमित, पांच हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले 48 दिनों से लगातार कोविड संक्रमित मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को कोविड के तीन संक्रमित मिले। पांच स्वस्थ्य हुए। जिले में एक्टिव केस की संख्या 17 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 12061 है। बृहस्पतिवार को पांच के ठीक होने पर अब तक स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 11 हजार 921 पहुंच गया है। जिले में अब तक 123 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 17 है। कोविड के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को 2211 की रिपोर्ट आई है। इसमें तीन संक्रमित मिले। संक्रमित में दो पुरुष व एक महिला है। जिले का एक संक्रमित गैर जनपद के अस्पताल में भर्ती है। बाकी होम आईसोलेशन में है। जिले में अब तक 1222010 का सैंपल लिया जा चुका है। 1221502 की रिपोर्ट आई है। 508 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में 718226 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है। 48 दिनों में अब तक कोई भी संक्रमित अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें