फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख के बकायेदार को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता विभाग की ओर से सहकारी समितियों /सहकारी बैंकों के बकायेदारों से वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। साढ़े तीन लाख रुपये की बकायेदारी के चलते बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कर्ज अदा न करने पर लालगंज क्षेत्र से एक व्यक्ति को पकड़ कर सहकारिता विभाग के कर्मचारियों ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बिपिन कुमार सिंह ने बताया की उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा लालगंज से बकायेदार रामचंद्र पुत्र मोहन ग्राम द्विधुलि हलिया तहसील लालगंज को लोन अदायगी न करने पर मंगलवार को वारंट जारी किया गया था। आरोपी को पकड़कर जिला कारागार मिर्जापुर में बंद कराया गया है। सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता ने बताया मोहन पर बैंक का कुल रुपये 350000 रुपये बकाया है। उन्होने अन्य बकायेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कर्जदार समिति एवं बैंक के बकाये का भुगतान समय से करें अन्यथा की स्तिथि में उत्पीड़न कार्यवाही करते हुए गिरफ़्तारी, क़ुर्की व नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें