जिले में इस बार गेहूं की खरीद बहुत धीमी गति से हो रही है। रबी विपणन वर्ष 2022- 23 में मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत में इस बार बृहस्पतिवार को अंतिम तिथि बीत जाने के बाद मात्र 21550. 08 मैट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा सकी है। जो कि लक्ष्य का मात्र 29.93 प्रतिशत ही है।
पूरा समय बीत जाने के बाद भी किसानों की आमद गेहूं खरीद केंद्रों तक नहीं हो सकी। इस बार जिले के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य 72000 एमटी निर्धारित किया गया था। जिले में गेहूं खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों के 57 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए थे। इसमें खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 37, पीसीयू के पांच, नेकाफ तथा भारतीय खाद्य निगम के एक- एक केंद्र शामिल है। नगर में खाद्य विभाग व एफसीआई के एक- एक केंद्र स्थापित हैं।