फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह में नहीं होगा ढोल- ताशा व डीजे का शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मुहल्ला दरगाह शरीफ स्थित रमजानी मस्जिद में रविवार को स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें मुस्लिम विवाह के दौरान बाजा, डीजे व आतिशबाजी के साथ ही अन्य बेफिजूल खर्च पर रोक लगाए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में समाज के उपस्थित लोगों ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया कि अब जो भी निकाह होंगे, उसमें किसी प्रकार का शोर शराबा, ढोल-ताशा, डीजे, नाच गाना का आयोजन प्रतिबंधित होगा। यदि बैठक में लिए गए निर्णय की कोई अवहेलना करता है तो इमाम या काजी द्वारा निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा। वहीं बैठक में मौजूद इमाम व काजी ने समाज के लोगों से कहा कि लिए गए निर्णय का लड़की व लड़के पक्ष के लोग पालन कर फिजूल के होने वाले खर्च से भी बचें। बैठक में मौलाना वजीहददीन, हाफिज बाबूददीन, कलामुददीन, फैयाज, रासीद, कारी समसुददीन के साथ ही स्थानीय समाज के सम्मानित असफाक अहमद, मकबूल आलम, अब्दुल रहीम, एजाज अहमद, जावेद अहमद, अख्तर अंसारी, मुन्ना हाशमी, एकराम अंसारी, मुबारक राईन, मुश्ताक आलम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मौलाना जमशेद रजवी व संचालन मौलाना सुलेमान रजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें