फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर - प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के बाजार में बुधवार की रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़ चोर अंदर रखी नगदी के साथ ढाई लाख का सामान चुरा ले गए। सुबह सबेरे दुकान का ताला टूटा देख, आस-पास के लोगों ने दुकान मालिक को घटना की सूचना दिया। मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिंहावल गांव निवासी राकेश कुमार सिंह पुत्र लालजी का जिगना बाजार में मशीनरी स्टोर की दुकान है। बुधवार की रात को राकेश कुमार सिंह दुकान बंद कर नित्य की भांति घर चले गए। देर रात चोरो ने आस-पास के 10 स्थानों पर लगे बल्ब को निकाल लिया। इसके बाद दुकान के दो दरवाजों में बंद ताले को तोड़ अंदर रखा 11 सबमर्शिबल, 11 स्टार्टर, केबल, पाइप, टोचन तार व पांच हजार रुपये नगद चुरा ले गए। सुबह सबेरे लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार राकेश को दिया। दुकानदार के अनुसार चोर उसकी दुकान से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा कर ले गए। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना बढ़ गई है। पुलिस रात को गश्त नहीं कर रही है, इस कारण चोर आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है न ही चोर पकड़े जा रहे है।
बेलन बरौधा चौकी क्षेत्र के बबुरा भैरोदयाल गांव में बुधवार की रात जगदीश प्रसाद मौर्य की दो दुकानों का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर 25 हजार रुपये नगदी समेत करीब 75 हजार रुपये के सामान उठा ले गए ।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया है कि एक दुकान से 15 हजार व दूसरी से 10 हजार रुपये नगद के अलावा इन्वर्टर की बैट्री, तीन मोबाइल, 15 लीटर तेल, 10 किलोग्राम डालडा घी, काजू, किशमिश चोर चुरा ले गए। तहरीर मिलने के बाद चौकी प्रभारी ने मौके का निरीक्षण करने के बाद बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है ।
थाना क्षेत्र के देवरी नदी गांव निवासी शुभम ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दिया। इसमें पीड़ित ने एक व्यक्ति को नामजद तथा एक अज्ञात को आरोपित कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
शुभम ने तहरीर में बताया कि बीते 20 सितबंर को घर सुना देखकर बगल के गांव नौगावां निवासी विजय कुमार अपने साथी के साथ आकर घर में घुसकर आलमारी से सात हजार रुपये, एक चांदी का पायल, एक सोने की अंगुठी चोरी कर कर ले जा रहे थे। उसी समय वह घर में पंहुचा। घर में आने पर चोर घर से भाग गए। जिस समय घर में चोरी हुई। उस समय उसकी मां पुराने घर पर गई थी। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें