मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कचार मोहल्ले में रक्षाबंधन के दिन चोरों ने बंद मकान का दिनदहाड़े ताला तोड़कर घर से नगदी और आभूषण समेत आठ लाख की चोरी की। शाम को जब घरवाले लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। मकान मालिक ने चोरी की तहरीर कटरा कोतवाली में दिया। पुलिस छानबीन में जुटी है, पर अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। इससे पहले भी हाल ही में लाखों की कई चोरियां कटरा कोतवाली क्षेत्र में हुई है।
क्षेत्र के बरौधा कचार निवासी दुक्खू पटेल मेडिकल कालेज का निर्माण कर रही कसाना बिल्डर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर है। वह रक्षाबंधन पर सुबह मेडिकल कालेज पर आकर कर्मचारियों को उनका वेतन आदि देने वाले थे। उससे पहले पत्नी के कहने पर वह मड़िहान के भांवा स्थित अपने ससुराल चले गए। इस दिन दहाड़े चोर मकान के अंदर घुस कर दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा लगभग चार लाख नगदी और चार लाख का आभूषण चोरी कर ले गए। शाम को जब दुक्खू पटेल परिवार के साथ घर आए तो बगल का एक दरवाजा खुला देखा। मेन गेट से अंदर प्रवेश किया तो दो कमरों का ताला टूटा हुआ पाया। कमरे में सामान बिखरा था। चोरी होने पर उन्होंने 112 पर सूचना दिया। सोमवार को कटरा कोतवाली में चोरी की तहरीर दिया। दुक्खू पटेल ने बताया कि दो लाख रुपये अपना और दो लाख रुपये कंपनी के कर्मचारियों को देने के लिए रखे थे। इसके अलावा पत्नी और बच्चों का लगभग चार लाख का गहना था। जिसे चोर लग गए। लगभग आठ लाख की चोरी हुई है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया पर अब तक चोरों का पता नहीं लगा सकी है।
कटरा कोतवाली क्षेत्र में ही क्यों हो रही चोरी
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र में लगातार चोरी, छिनैती और लूट की घटना हो रही है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लगातार सिर्फ कटरा कोतवाली क्षेत्र में चोरी होना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। कटरा कोतवाली बीते 11 अगस्त को कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगी रोड स्थित एक मोबाइल के दुकान में चोरों नेदरवाजा तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। चोरों ने दुकान से 170 के करीब स्मार्टफोन, दो लैपटॉप, 30 हजार नकदी समेत लगभग 20 लाख का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कोई जानकारी न मिल सके इसके लिए चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी चोरी कर ले गए। इसके अलावा वास के बंद पड़े मकान से भी 10 लाख का गहना चोरी किया। इसके अलावा भी कई चारियां हुई। पंजाब नेशनल बैंक के पास सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी से डेढ़ लाख की छिनैती की घटना हुई। गनेशगंज, इमरती रोड पर जुआ, सबरी और मंडी क्षेत्र में हेरोईन बिकी हो रही है। कटरा कोतवाली क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। इसके बाद भी जुआरियों और नशेड़ियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।