मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के बहरछठ मौजा गांव में बुधवार को दोपहर में 22 वर्षीय युवक का मशीन से चारा काटते समय एक हाथ कट गया। आनन-फानन में परिजन युवक को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
संदीप यादव (22) पुत्र जग्गू यादव बुधवार को दोपहर में घर पर चारा मशीन में ट्रैक्टर लगाकर पशुओं को खाने के लिए चारा काट रहे थे। इसी दौरान अचानक घास के साथ युवक का बांया हाथ भी मशीन में फंस गया। युवक की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में मशीन बंद कर परिजन युवक को इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए। जहां से डाक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।