चुनार/सक्तेशगढ़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बहेरा गांव में शुक्रवार की देर रात को घर के बाहर पेड़ पर फंदे से लटककर एक युवक ने जान दे दी। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात युवक ने लुंगी के सहारे आम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की।
नरेन्द्र कुमार उर्फ मनोज यादव (38) शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे घर के लोगों से शौच करने की बात कहकर घर से निकला। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजन को चिंता होने लगी। उसे खोजने के लिए परिजन बाहर निकले तो देखा कि वह घर के बाहर ही स्थित आम के पेड़ से लूंगी के सहारे लटका हुआ है। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारवाया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक खेती-किसानी करता था। उसके दो पुत्र हैं, एक दसवीं व दूसरा आठवीं कक्षा का छात्र है। उसके बड़े भाई विनोद कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर दिया है। जिसमें बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही गई है।