फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जलशक्ति मंत्री के ओड़ी गांव में अस्थायी मार्ग पानी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण बारिश में गरई नदी में आए उफान से प्रदेश के जलशक्ति मंत्री के ओड़ी गांव में बना अस्थायी मार्ग पानी में डूब गया है। जिससे आरपार का संपर्क टूट गया है। पिछले माह भी मार्ग पानी में बह गया था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन में रास्ता ठीक कराया था। बारिश के चलते फिर नदी में आए उफान से समस्या खड़ी हो गई है।चकिया मार्ग पर आवागमन बंद, पुल पर है तेज पानी का बहाव: अहरौरा। ढाई हजार एकड़ क्षेत्र के कैचमेंट एरिया में फैले अहरौरा जलाशय का 22 गेट खोलकर पानी डिस्चार्ज किए जाने से चकिया मार्ग पर आवागमन पूरी तरह अवरूद्ध हो गया है। मदारपुर में नदी के ऊपर बने पुलिया पर चार फीट पानी तेज बहाव से बहाया जा रहा है। बेलखरा, हुसैनपुर बियर, दादो, गौसपुर, जुड़ई, मादापुर, डकही सहित अहरौरा से सटे दर्जनों गांवों का डूब क्षेत्र जलमग्न हो चुका है।
विज्ञापन

डोंगिया के पानी की आवक से अहरौरा जलाशय पर है दबाव: अहरौरा। डोंगिया जलाशय के छलके से ओवरफ्लो करके छह इंच पानी का दबाव लखनिया से होते हुए अहरौरा जलाशय में उदरस्थ हो रहा है और धनरौल बांध का पानी तेंदुई के रास्ते जलाशय में पहुंच रहा है। दो दिनों से लगातार हो रही भारी बरसात तथा 1800 एकड़ झील क्षेत्र में फैले डोंगिया जलाशय के समय से पहले ही भर जाने से स्थिति को नियंत्रित करना कठिन बना हुआ है। डूब इलाके के क्षेत्रों को बाढ़ की विभिषिका से बचाने के लिए पानी डिस्चार्ज का विकल्प तलाशा गया है।
गोरखी में टूटा नहर का तटबंध: जमालपुर। चंद्रप्रभा नदी में आए उफान से बाढ़ का पानी थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को पानी के दबाव से गोरखी में नहर का तटबंध टूट गया। जिससे सैकड़ों एक खेत पानी से भर गए। खेतों में पानी भरने से फसलों के भारी नुकसान की संभावना है। पानी लगातार आगे बढ़ने से कई स्थानों पर संपर्क मार्ग पर पांच फीट ऊपर पानी बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें