मिर्जापुर। वाराणसी के बड़ागांव से बोलेरो बुक करके गोपीगंज जा रहे लोगों ने चालक का हाथपैर बांध कर उसे चील्ह थाना क्षेत्र में फेंक दिया। और बोलेरो लूट ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची चील्ह पुलिस ने बड़ागांव पुलिस को सूचना दी।
वाराणसी बड़ागांव थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव निवासी पिंटू पटेल की बोलेरो बाबतपुर निवासी बबलू सोनकर ने गोपीगंज जाने के लिए बुक कराई थी। बुधवार की सुबह पांच बजे बाबतपुर से बोलेरो चालक लोगों को लेकर गोपीगंज के लिए रवाना हुआ। चील्ह थाना क्षेत्र में पहुंचने पर बोलेरो में सवार चार लोगों ने चालक का हाथ-पैर बांध कर पिटाई की और उसे वहीं फेंक दिया। बोलेरो लेकर भाग गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर चील्ह पुलिस पहुंची तो चालक ने सारी बात बताई। चील्ह पुुलिस ने बड़ागांव पुलिस को इसकी सूचना दी। बड़ागांव पुलिस मामले की जांच कर रही है। चील्ह थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच बड़ागांव पुलिस कर रही है।