फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गुलाबी पत्थर तप कर हो रहे लाल, मां के धाम में श्रद्धालुओं के जल रहे पैर

विज्ञापन
विंध्य कॉरिडोर में बच्चे को हाथ में लिए और साथ में दौड़ते श्रद्धालु, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। भीषण गर्मी के बीच विंध्याचल धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को तपते फर्श पर चलकर मां के दर्शन को पहुंचना पड़ रहा है। दोपहर होते-होते कॉरिडोर परिसर में लगी गुलाबी पत्थर तपकर लाल हो जा रहे हैं। सीमित मात्रा में बिछाई गई मैट श्रद्धालुओं को राहत देने में नाकाफी साबित हो रही हैं। ऐसे में नंगे पैर मां के दरबार तक पहुंचना भक्तों के लिए कठिन हो जा रहा है।
विज्ञापन

गर्मी के साथ छुट्टियों का दौर शुरू होने से जिले सहित अन्य जनपदों और प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु विंध्याचल धाम पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर और मुख्य मार्गों पर दोपहर के समय फर्श इतना गर्म हो जा रहा है कि श्रद्धालुओं के पैर जलने लग रहे हैं। हालात यह हैं कि तपते फर्श पर पैर पड़ते ही लोग तेजी से भागते और इधर-उधर पैर बचाते नजर आ रहे हैं। श्रद्धालु अजय शुक्ला, लीलावती, माधुरी और अराधना ने बताया कि मंदिर के चारों मुख्य प्रवेश द्वारों पर सीमित मात्रा में ही मैट बिछाई गई है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है।
-
रबड़ के मैट भी हो जा रहे गर्म, बढ़ रही परेशानी
कॉरिडोर परिसर में कोतवाली, न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी और गंगा घाट मार्ग से मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर रबड़ के मैट बिछाए गए हैं। हालांकि तेज धूप में ये मैट भी काफी गर्म हो जा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मौजूदा रबड़ मैट राहत देने के बजाय परेशानी बढ़ा रही है। भक्तों ने बेहतर गुणवत्ता वाले मैट बिछाने की मांग की है, ताकि बिना परेशानी मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें