संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। नगर क्षेत्र के काशी भोला स्थित बगीचे में जनहित मोर्चा बैठक हुई। बैठक में वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों को कम से कम छह हजार रुपये देने की मांग की गई। अध्यक्षता लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने की। बैठक में पेंशन की शर्तों और रेलवे में बुजुर्गों को मिलने वाली सुविधाएं बंद होने पर चर्चा की गई। इसके विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में श्याम बाबू प्रजापति ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए सभी को संगठित होकर संघर्ष करना होगा।
बैठक में लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने कहा कि वृद्धा, विधवा और दिव्यांगों का संगठन बनाकर गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने इन वर्गों को कम से कम छह हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की मांग करते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में भोजराज त्रिपाठी, इसरावती देवी, राधा मौर्या, निर्मला बिंद, मुल्लन बिंद, इंदू देवी, सरारा बेगम, हमीदा बानो और राजय मियां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।