फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ड्रमंडगंज से प्रयागराज पहुंचा जंगली हाथियों का जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से भटककर ड्रमंडगंज वनरेंज में पहुंचे जंगली हाथी और हथिनी का जोड़ा शुक्रवार रात कटरा जंगल से निकलकर प्रयागराज के बैठकवा जंगल में पहुंच गया। शनिवार को दोनों की लोकेशन कोरांव वनरेंज के संसारपुर और महुली पियरी के जंगलों में मिली। ड्रमंडगंज से 10 किलोमीटर दूर चले जाने पर ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। एक सप्ताह में हाथियों ने महुगढ़ी और लहुरियादह गांवों में फसलें रौंदने के साथ मड़हा, चारदीवारी और मचान क्षतिग्रस्त कर दिए थे। रेंजर रविशंकर शर्मा ने बताया कि जीपीएस ट्रैकर से हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें