नगर की पहचान और प्राचीन धरोहरों को सुरक्षित रखने की मांग को लेकर जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने डीएम को पत्रक सौंपा। पं. दिवाकर मिश्र ने कहा कि उपेक्षा के कारण नगर की प्राचीन धरोहरें नष्ट हो रही हैं।
जिला प्रशासन द्वारा पक्काघाट, बरियाघाट, घंटाघर, पक्की सराय, मोर्चाघर आदि प्राचीन धरोहरों को सुरक्षित रखने के लिए कोई कवायद नहीं की जा रही है। उन्होंने डीएम से मांग किया कि नगर की प्राचीन धरोहरों को सुरक्षित रखने के लिए उचित कदम उठाया जाए। पत्रक देने वालों में अवनीश शुक्ला, माेंटी मिश्रा, गौरव उमर, राहुल गुप्ता, विशाल, प्रहलाद, गजानंद उमर, रुद्रेश प्रताप सिंह आदि रहे।