फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को बारजे से उल्टा लटकाने के मामले में आरोपी प्रबंधक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा के एक निजी स्कूल में कक्षा दो के बच्चे को बारजे से उल्टा लटकाने के मामले में आरोपी प्रबंधक मनोज विश्वकर्मा को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसको बृहस्पतिवार की रात में ही हिरासत में ले लिया था। इन सबके बावजूद सद्भावना शिक्षण संस्थान का संचालन शुक्रवार को पूर्ववत हुआ। हालांकि बच्चे कम आए थे। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में दिन भर होती रही।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सद्भावना शिक्षण संस्थान के आरोपी प्रबंधक मनोज विश्वकर्मा की पत्नी इस विद्यालय की प्रधानाचार्य भी हैं। उनके निर्देशन में विद्यालय शुक्रवार को पूरे समय खुला रहा और बच्चे भी स्कूल आए, हालांकि यह संख्या कम रही लेकिन विद्यालय में पठन-पाठन भी हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पूरे जिले में तहलका मच गया था। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर बृहस्पतिवार की रात में बीएसए गौतम प्रसाद मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। रात में ही भुक्तभोगी बालक के अभिभावकों की तहरीर पर प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया था। शुक्रवार की सुबह उसकी गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि इसी विद्यालय में बृहस्पतिवार को आरोपी प्रबंधक ने शरारत करने की शिकायत को लेकर कक्षा 2 के छात्र सोनू यादव पुत्र रणजीत सिंह यादव को बारजे से उल्टा लटका दिया था। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि इस मामले में विद्यालय के मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जा रही है। कहा जा रहा है कि विद्यालय के लगभग तीन सौ छात्रों के भविष्य का ध्यान रखते हुए उनके नजदीकी सरकारी या निजी विद्यालयों में दाखिले की नि:शुल्क व्यवस्था कराई जा रही है। अपनी गलती मान कर सोनू यादव के पिता से माफी मांगने का दावा करने वाले प्रबंधक की अकड़ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के सामने भी ढीली नहीं पड़ी। बच्चे को शैतान बताकर प्रबंधक मनोज कुमार विश्वकर्मा लगातार उस पर आरोप लगाता रहा। विद्यालय की कक्षा दो का सबसे शैतान बच्चा बताते हुए कहा कि गोलगप्पा खाने वाले सीधे-साधे बच्चों को धक्का देकर उनके साथ शरारत करता है। इतना ही नहीं कक्षा में भी आए दिन किसी न किसी बात पर उपद्रव मचाता रहता है।
सद्भावना शिक्षण संस्थान में अपनी चुलबुली हरकतों की सजा बालकनी से उल्टा लटक कर कक्षा दो के छात्र सोनू को भुगतनी पड़ी। प्रबंधक की करतूतों से सोनू काफी सहमा है। उस घटना का खौतफ अभी भी सोनू के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है जिसके चलते शुक्रवार को सोनू ने विद्यालय जाने से ही इनकार कर दिया। बच्चे की स्थिति देखबकर परिजनों ने भी उस पर कोई दबाव नहीं बनाया। बालकनी से लटकाए जाने की हैरतअंगेज घटना का नजारा देखने वाले कई और बच्चों ने भी अपने डरने की बात बताई है और अभिभावकों से उस विद्यालय में जाने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें