फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर टैक्स बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग मार्ग-5 ए पर चलना अब और महंगा होगा। एक अप्रैल की मध्यरात्रि से इस मार्ग पर बनाए गए टोल प्लाजा से निर्धारित शुल्क में इजाफा कर दिया जाएगा। राजस्व में बढ़ोत्तरी किए जाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से यह शुल्क वृद्धि उप्र स्टेट हाईवे अथॉरिटी के निर्धारित मानकों के अधीन की गई है। जिसके संबंध में उपसा ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस संबंध में एसीपी टोलवेज के जन सूचना अधिकारी ने बताया कि राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रबंधक एसीपी टोलवेज टीपी शकील अहमद अंसारी ने बताया कि राजस्व वृद्धि के लिए पथकर और पारगमन शुल्क में वृद्धि किए जाने की जानकारी मिली है। जो एक अप्रैल की मध्य रात्रि से लागू होगी। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग-5 ए पर गुजरने वाले वाहन चालकों को टोल नाके पर नई दर के हिसाब से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें