फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टापटेन अपराधी और बाइकर्स गैंग पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में सैनिक सम्मेलन और अपराध समीक्षा गोष्ठी किया। एसपी ने गोष्ठी में जनपद की कानून व्यवस्था, प्रमुख अपराधों, विवेचनाओं के निस्तारण एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही आदि बिन्दुओं की समीक्षा किया।
विज्ञापन

एसपी ने अवैध/अपमिश्रित शराब, शराब माफिया, भू माफिया, वन माफिया, गैंगस्टर अधिनियम, गुंडा अधिनियम, टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। चार्ज शीट, एफआर का दाखिला, मालों का निस्तारण, खनन माफिया, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा गांवो/मोहल्लों मे चौपाल लगाकर, स्कूल व कालेजों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के प्रति तथा उन्हे सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जनजागरूकता, आत्मरक्षा के बारे में तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो के बारें में जन जागरूकता के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी गई । पॉक्सो एक्ट व बलात्कार जैसे मुकदमों की विवेचनाओं का निस्तारण, बाइकर्स गैंग के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने मुकदमों की प्रभावी पैरवी, इनामिया अपराधियों पर नकेल लगाने हेतु समुचित विधिक कार्यवाही निगरानी व चेकिंग, पुराने अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी व चेकिंग, दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर अभियोग करने, चरित्र सत्यापन पासपोर्ट सत्यापन तथा शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित करने, आईजीआरएस एवं अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी यातायात, क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी चुनार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें