फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
बरैनी घाट पर शुकतीर्थ मकर सक्रांति पर गंगा मैया की स्नान करते गांव के श्रद्धालु। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मकर संक्रांति का पर्व दूसरे दिन शनिवार को भी लोगों ने धूमधाम के साथ मनाया। भोर से ही गंगाघाटों की ओर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। सुबह होते-होते कई गंगाघाट स्नानार्थियों से पट गए। गंगा में डुबकी लगाने के साथ ही लोगों ने गरीबों में अन्न, वस्त्र व खिचड़ी बांटकर खुशियां बांटी।
विज्ञापन

इस अवसर पर गंगा के किनारे स्थित देवालाय भी भक्तों से भरे रहे। तारकेश्वर महादेव और श्रीपंचमुखी महादेव साहित बूढ़ेनाथ मंदिर में पहुंचकर दर्शन व पूजनकर पुण्य का लाभ कमाया। बरियाघाट और पक्काघाट पर मेले जैसा नजारा रहा। भोर से ही श्रद्धालु पहुंच रहे थे। कुछ गंगाघाटों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था न होने व व गंगाघाटों के किनारे पानी में उतराए माला-फूल सहित अन्य गंदगियों के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्नान, दान के पश्चात ज्यादातर श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर भोलेनाथ सहित अन्य देवी और देवताओं के दर्शन व पूजन किया। प्रदोषकाल होने के चलते श्री पंचमुखी महादेव व तारकेश्वर मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। स्नान, दान व दर्शन पूजन का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा।
बरियाघाट पर दिखा मेले जैसा नजारा
मकर संक्रांति पर बरियाघाट में मेले जैसा नजारा दिखा। स्नान के लिए ज्यादातर महिलाओं का हुजूम पहुंच रहा था। गंगाघाट जाने वाले मार्ग पर सड़क की पटरियां बच्चों के खिलौने, श्रृंगार प्रसाधन सहित अन्य सामानों से सजीं रहीं। पटरियों पर भिक्षाटन के लिए भिक्षुक भी कुनबे के साथ अपना डेरा जमाए रहे। स्नान बाद जरुरत मंदों में तिल, गुड़, ढुंढा, लाई, चिउड़ा व चावल साहित खिचड़ी का वितरण कर लोगों ने पुण्य का लाभ कमाया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों भी रही पर्व की धूम
ग्रामीण क्षेत्रों में भी शनिवार को धूमधाम के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। गंगा से सटे छानबे, कोन, सिटी, मझवां, पहाड़ी, सीखड़, नारायनपुर विकास खंड के अधिकांश गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नानकर गरीबों में अन्न, वस्त्र आदि दान दिया।
जिगना, क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास मनाया गया। हरगढ़, गोगांव, पश्चिम वाहिनी, चेहरा, काशी सरपत्ती,खैरा, मिश्रपुर, नगवासी, दुगौली, गौरा, डंगहर, चड़ैचा, नीबी गहरवार, जोपा, नदिनी, बबुरा, नौगांव, बभनी, ऊंचडीह सहित अन्य घाटों पर स्नान करने वालों की काफी भीड़ रही। भक्तों ने पवित्र गंगा में स्नान कर सूर्य को जल अर्पित कर घाट पर खिचडी,द्रब्य व तिल लड्डू आदि का दान किया। कछवा। क्षेत्र के बरैनी घाट पर संक्रांति का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। चील्ह, कोन विकास खंड के हरसिंगपुर, मल्लेपुर, मझिगवां, चील्ह, गड़गेड़ी, दलापट्टी, कमासीन, गहिया सहित अन्य गंगाघाटों पर लोगों ने मकर संक्रांति पर गंगा स्नान किया। सिटी विकास खंड के पिपराडाड़, नेवढ़िया, सिनहरकला, परवाराजधर, लेड़ू, भटौली, चपउर आदि घाटों पर लोगों ने स्नान ध्यान किए। पड़री, जौसरा, ककरहां, छीतमपट्टी, छटहां, धरमदेवा, कनौराघाट, साहित चंडिकाधाम आदि घाटों पर सुबह से ही स्नान ध्यान का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा।
झुके शीश, हजारों ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन
मकर संक्रांति पर आस्थाधाम पहुंचकर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शनिवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किया। समस्त गंगा घाटों पर स्नान, ध्यान के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।
पक्का घाट, दीवान घाट, अखाड़ा घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद गंगा स्नान करने के बाद घाट के किनारे अन्नदान किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर पूण्य के भागी बनें। महिलाएं, पुरुष व बच्चे मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश झुकाकर पुण्य के भागी बने। हलिया। मकर संक्रांति पर शनिवार को गड़बड़ा व कोटार नाथ धाम पहुंचकर हजारों की संख्या में भक्तों नें अपनी हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें