फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत हुई विवाहिता की मंगलवार की सुबह अस्पताल में मौत हो गई। परिवारीजनों ने जहरीले जंतु के काटने से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी दुर्गावती (24) पत्नी धर्मेश कुमार की सोमवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता का मायका थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में है। महिला को 14 माह का एक लड़का और चार माह की लड़की है। जिनके सिर से मां का साया उठ गया। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक विवाहिता को किसी विषैले जंतु ने काट लिया। वहीं डाक्टर के मुताबिक उसके मुंह से झाग आ रहा था। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें